सीओ ने की राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक

रामगढ़. अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ अंचल कार्यालय में एक बैठक की. बैठक के दौरान कर्मचारियों को सभी चिरागी बेचिरागी गांवों में राजस्व संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर गांवों में शिविर लगा कर भूमि लगान वसूली करने, पंजी 2 को अद्यतित करने व नीलाम […]

रामगढ़. अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ अंचल कार्यालय में एक बैठक की. बैठक के दौरान कर्मचारियों को सभी चिरागी बेचिरागी गांवों में राजस्व संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया.

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर गांवों में शिविर लगा कर भूमि लगान वसूली करने, पंजी 2 को अद्यतित करने व नीलाम पत्रवाद संबंधी मामला को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रधान लिपिक मानवेल मुर्मू मौजूद थे.

पहले स्थानीयता तय करें सीएम रामगढ़. 26 जनवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटने का झाविमो प्रखंड कमेटी ने विरोध किया है. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले स्थानीय नीति अपनाये. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति अपनाये बगैर नियुक्ति पत्र बांटने से बेरोजगारों के साथ अन्याय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >