जामा : दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत जामा थाना में अंजु हेंब्रम ने अपने पति राजेंद्र हांसदा, ससुर बाबुराम हांसदा, सास बहामुनी एवं ननद सुनिता हेंब्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी आरोपी ग्राम मोहलबना थाना शिकारीपाड़ा, दुमका के रहने वाले हैं. अंजु हेंब्रम की शादी ईसाई रीति-रिवाज के तहत शिकारीपाड़ा आरसी चर्च में मई 2012 में हुई थी.
अगस्त 2014 से ही पति राजेंद्र हांसदा एवं ससुराल वालों ने एक बाइक एवं 50 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी. जब पीडि़ता द्वारा इसके लिए असमर्थता जतायी गई तो वे उसके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे. उसके बाद पीडि़ता अपने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई. पीडि़ता के बयान पर भादवि की दफा 323, 379, 498ए एवं 3/4 दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
