संवाददाता, दुमकाएसकेएम विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक दिग्घी परिसर में प्रोवीसी प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पूर्व में संपन्न हुई वित्त समिति के बैठक में लिये गये निर्णयों में आंशिक बदलाव करते हुए उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इन निर्णयों के मुताबिक कर्मियों के बकाये भुगतान को लेकर मानव संसाधन विकास विभाग से आवंटन की मांग की जायेगी और उसके बाद ही उन सबों को भुगतान किया जायेगा. इससे पूर्व वित्त समिति ने विश्वविद्यालय स्तर से ही बकाये के भुगतान का प्रस्ताव पारित किया था. परीक्षा समिति के निर्णयों पर भी सिंडिकेट ने मुहर लगा दी. 23 जनवरी को होनेवाली सिनेट की बैठक के लिए कार्यसूची तैयार करने पर भी चरचा हुई, लेकिन इसके लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया गया. बैठक में मानव संसाधन विकास विभाग के पूर्व निदेशक अंजनी कुमार श्रीवास्तव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा, कुलसचिव डॉ पीके घोष, कुलानुशासक डॉ शमशादुल्लाह, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ एसके सिन्हा, विकास पदाधिकारी डॉ सुजीत सोरेन, सहायक कुलसचिव राजकुमार झा व इग्निसियस मरांडी, डॉ रघुनंदन राम, डॉ सिकंदर प्रसाद यादव, सदस्य सुरेश प्रसाद दास, अरबिंद कुमार आदि मौजूद थे.—————9 दुमका 5सिंडिकेट की बैठक में उपस्थित कुलपति व अन्य.
कैम्पस// सिंडिकेट की हुई बैठक, वित्त समिति केे निर्णयों पर आंशिक बदलाव के साथ सभी प्रस्ताव पारित
संवाददाता, दुमकाएसकेएम विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक दिग्घी परिसर में प्रोवीसी प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पूर्व में संपन्न हुई वित्त समिति के बैठक में लिये गये निर्णयों में आंशिक बदलाव करते हुए उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इन निर्णयों के मुताबिक कर्मियों के बकाये भुगतान को लेकर मानव […]
