दुमका. कुरूवा पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी चापानल का अवैध रूप से घेराबंदी किये जाने की शिकायत नगर थाना प्रभारी से की है. बगनोचा गांव के देवेन मंडल ने बताया कि कुरूवा पंचायत के अंतर्गत बगनोचा बड़ा हनुमान मंदिर के पीछे एक सरकारी चापानल है, जिसे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से घेराबंदी किया जा रहा है. इसका विरोध किये जाने पर मारपीट की जाती है. इस सरकारी चापानल पर बगनोचा गांव के सैंकड़ों लोग जल प्राप्त करते हैं. शिकायतकर्ता में द्वारिका मंडल, बबलू साह, संतोषी देवी, राजेश साह, मो मंटू, बिजली देवी, फेकू तुरी, मनोज कुमार, सुधीर पंडित, अनिता देवी, अंजना देवी आदि शामिल है.
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से लगायी गुहार
दुमका. कुरूवा पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी चापानल का अवैध रूप से घेराबंदी किये जाने की शिकायत नगर थाना प्रभारी से की है. बगनोचा गांव के देवेन मंडल ने बताया कि कुरूवा पंचायत के अंतर्गत बगनोचा बड़ा हनुमान मंदिर के पीछे एक सरकारी चापानल है, जिसे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से घेराबंदी किया जा […]
