प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में गुरुवार को अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह की 157वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी के नेतृत्व में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही उन्होंने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग व संघर्ष से सबको अवगत कराया. मौके पर उपस्थित सदस्यों ने इन शहीदों के नाम पर सरकारी योजनाएं चलाने, मीनार का निर्माण कराने तथा इनके जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मो माइन अंसारी, करामात अंसारी, कुरबान अंसारी, मंजूर अली, मोजफ्फर हुसैन, अली भारती, वसीम अख्तर, शाहरूख खान, मो रिक्की, मोईनुद्दीन अंसारी, इलामुद्दीन अंसारी, सरफराज आलम, मो फरीद, प्रभाकर मिश्र, प्यारेलाल मुर्मू, गणेश तुरी, ऐनुल हुसैन, इब्राहिम अंसारी, पहलबान मियां आदि शामिल हैं. ………………………फोटो: 8 डीएमके 32श्रद्धांजलि देते कांफ्रेंस के सदस्य. ……………………..
शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह का मना 157वां शहादत दिवस
प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में गुरुवार को अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह की 157वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी के नेतृत्व में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही उन्होंने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग व संघर्ष से सबको अवगत कराया. […]
