उपराजधानी में सोहराय की धूम

प्रतिनिधि, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति द्वारा गुरुवार को रसिक बास्की के नेतृत्व में सोहराय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू एवं विशिष्ठ अतिथि मणिलाल हांसदा थे. कार्यक्रम का शुभारंभ जाहेर थान में गोड पूजा कर किया गया. साथ ही पूजा के बाद आंगतुकों […]

प्रतिनिधि, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति द्वारा गुरुवार को रसिक बास्की के नेतृत्व में सोहराय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू एवं विशिष्ठ अतिथि मणिलाल हांसदा थे. कार्यक्रम का शुभारंभ जाहेर थान में गोड पूजा कर किया गया. साथ ही पूजा के बाद आंगतुकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और संताली युवक -युवतियों द्वारा नृत्य व संताली गान प्रस्तुत किया गया. श्री बास्की ने बताया कि संताल समुदाय के इस पांच दिवसीय पर्व के दौरान संताली परंपराओं के अनुसार बलि की प्रथा है. मौके पर सुशीला मुर्मू, होपना सोरेन, बिहार से जेठा टुडू व उड़ीसा से लखींद्र हेंब्रम, सुरेश मुर्मू, सनातन किस्कू,रवींद्र टुडू, सतीलाल हांसदा, मंटु सोरेन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ‘गांधी’, राजीव श्रीवास्तव, सर्किल टुडू एवं कालीचरण हेंब्रम आदि मौजूद थे……………………………….फोटो8 डीएमके 30,3130. मांझी थान में पूजा अर्चना करते लोग.31. संताली नृत्य प्रस्तुत करते युवक -युवतियां……………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >