गोविंदपुर में अनियंत्रित ऑटो पलटी परियोजना कर्मी की मौत व दो घायल

हादसा. महुबनना से रामगढ़ कार्यालय ड‍्यूटी करने आ रहे थे रामगढ़ : रामगढ़-गोड‍्डा मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पास ऑटो पलटने से एक परियोजना कर्मी की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महुबन्ना से रामगढ़ आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से […]

हादसा. महुबनना से रामगढ़ कार्यालय ड‍्यूटी करने आ रहे थे

रामगढ़ : रामगढ़-गोड‍्डा मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पास ऑटो पलटने से एक परियोजना कर्मी की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महुबन्ना से रामगढ़ आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि दो व्यक्ति को आंशिक चोटें आयी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ टुडू की हालत खराब देखकर चिकित्सकों ने दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जाने के क्रम में गुहियाजोरी के पास उसकी मौत हो गयी.
विश्वनाथ टुडू मुल रूप से पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया थाना क्षेत्र के कच्छुआ बथान का रहने वाला था. वह बीआरसी रामगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था. मृतक महुबनना से रामगढ़ कार्यालय ड‍्यूटी करने आ रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के अलावा झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ अनूप माइकेल केरकेट‍्टा एपीओ सुमंत कुमार, जिला साधन सेवी मनोज अंबष्ट, सुबल चंद्र कपूर सहित साथी कर्मी भी सदर अस्पताल दुमका पहुंचे जहां उसका शव रखा हुआ था. मृतक के शव को उसके घर तक ले जाने के कर्मियों द्वारा आर्थिक मदद की गयी. वहीं आंशिक रूप से घायल दो व्यक्ति खुशबू कुमारी तथा रूपेश कुमार महुबनना ठाड़ी गांव का बताया जा रहा है. इलाज के बाद उन्हें छुट‍्टी दे दी गयी है. घटना के बाद से ही चालक फरार है. पुलिस ऑटो के जब्त कर थाने ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >