रानीश्वर : थाना क्षेत्र के कुचियाडाली में एक खेतिहर मजदूर की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर वहां के थाना प्रभारी फरीद आलम को निलंबित कर दिया है.
मृतक लीलू राय उर्फ जगन्नाथ राय के परिजनों से मिलकर तथा फाजिलपुर गांव पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूछताछ की गयी थी. जानकारी के अनुसार कुचियाडाली गांव के पूर्ण चंद्र गोराई को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. उसने ही कुचियाडाली गांव में उक्त विवादित जमीन को लीज पर ले रखा है. लीलू राय व घायल चुड़का व किशन उन्हीं के कहने पर विवादित जमीन पर हल जोतने गये थे.
