निरसा : जंगल में घायल हालत में मिली महिला

गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांच नंबर रेलवे फाटक के समीप गुरुवार की सुबह रेल पटरी किनारे जंगल में एक 26 वर्षीया महिला घायल व बेहोशी की हालत में मिली.

गलफरबाड़ी पुलिस ने इलाज के लिए भेजा एसएनएमएमसीएच

मुगमा. गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांच नंबर रेलवे फाटक के समीप गुरुवार की सुबह रेल पटरी किनारे जंगल में एक 26 वर्षीया महिला घायल व बेहोशी की हालत में मिली. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. बताया जाता है कि सुबह सियारकनाली गांव के लोग शौच करने जंगल की जा रहे थे. इसी दौरान लोगों ने महिला को जंगल में घायल व बेहोशी की हालत में देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गलफरबाड़ी ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी नीतीश कुमार पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. महिला सलवार सूट पहने है. उसकी पहचान नहीं हो पायीहै. संभावना जतायी जा रही है कि किसी ने उसे मारकर मरा समझ कर उसे जंगल में फेंक दिया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पायेगा.

बदन पर फटे थे कपड़े :

इधर, एसएनएमएमसीएच में इलाज घायल महिला को अब तक होश नहीं आया है. उसके सिर पर 18 टांके लगाये गये हैं. जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसके कपड़े फटे हुए थे. अस्पताल कर्मियों ने कपड़ा मंगा कर उसे पहनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >