Dhanbad News : साढ़े आठ घंटे बिजली गुल होने से झरिया व आसपास के क्षेत्रों में ठप रही जलापूर्ति

Dhanbad News : साढ़े आठ घंटे बिजली गुल होने से झरिया व आसपास के क्षेत्रों में ठप रही जलापूर्ति

Dhanbad News : जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में बिजली को लेकर जलापूर्ति बाधित होने से झरिया जलमीनार को जाने वाली 30 इंच व अन्य क्षेत्रों में पानी सप्लाई करने वाले 18 इंच पाइप लाइन के उपभोक्ताओं को गुरुवार को पीने का पानी नहीं मिला. ट्रीटमेंट प्लांट में सुबह से ही बिजली का आना जाना लगा रहा. छठे दिन भी 18 इंच पाइप लाइन से जलापूर्ति प्रभावित रही, जिससे आमलोगों में आक्रोश है. प्लांट में सुबह 7 बजे से बिजली कट गयी, तो सुबह 10.30 बजे बहाल हुई. उसके ठीक आधे घंटे के लिए पुनः कट गयी. फिर संध्या 5 बजे बिजली आयी. कुल मिलाकर 8.30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इस वजह से 12 एमजीडी व 9 एमजीडी जल भंडारण गृह में भंडारण कार्य प्रभावित रहा. प्लांट के कर्मियों की माने तो झरिया व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बिजली नहीं रहने के कारण एक पखवाड़ा से जलापूर्ति बिजली के कारण प्रभावित हो रही है. पूरे क्षेत्र में जार से पानी बेचने वालों की बिक्री बढ़ गयी है. इधर कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि प्लांट के उपकरण सही है. बिजली बाधित होने से जलापूर्ति प्रभावित है. संध्या में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर जल भंडारण कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >