वल्नरेबल बूथों पर निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को परसबनिया, अलकडीहा व सुरुंगा पंचायत के चिह्नित वल्नरेबल मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकत ारैली निकाली.

बलियापुर.

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को परसबनिया, अलकडीहा व सुरुंगा पंचायत के चिह्नित वल्नरेबल मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकत ारैली निकाली. राजकीय बुनियादी उवि परसबनिया के छात्र-छात्राओं ने बीडीओ के नेतृत्व में रैली निकाली. छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे पंचायत का भ्रमण कर लोगों से चुनाव में मतदान की अपील की. इधर, वल्नरेबर मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित बूथ नंबर 277, 278 व 303 के मतदाताओं से बीडीओ ने संपर्क कर चुनाव में निर्भीक होकर मतदान की अपील की. मौके पर सेक्टर पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार टुडू, जलेश्वर दास, संजीव दास, शंभू विश्वास, संजू देवी, सुमित्रा देवी, बसंती देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >