झारखंड के खरखरी जंगल में हिंसक झड़प, दर्जनों राउंड फायरिंग में एक जख्मी, दर्जनों मोटरसाइकिल को फूंका

Violent Clash in Kharkhari Jungle of Jharkhand: झारखंड धनबाद जिले में खरखरी जंगल में हिंसक झड़प के बाद दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. दर्जनों बाईक को आग के हवाले कर दिया गया. जानें क्या है पूरा मामला.

Violent Clash in Kharkhari Jungle of Jharkhand| Crime News| फुलारीटांड़ (धनबाद), अजय प्रसाद : धनबाद जिले के मधुबन और धर्मा बांध थाना क्षेत्र के बीसीसीएल खरखरी कोलियरी अंतर्गत जंगल में निजी कंपनी हिलटॉप के बाउंड्री निर्माण के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच 3 दर्जन से अधिक गोलियां चली. बम के धमाके से आसपास के गांव थर्रा उठे. इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष के एक युवक को गोली लगी और वह जख्मी हो गया. दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

जंगल में तैनात पुलिस के जवान जान बचाकर भागे

इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल को जला दिया गया है. हिंसा का आलम यह था कि जंगल में मधुबन और धर्माबांध पुलिस के जवान वहां से भाग खड़े हुए. बाद में बाघमारा अनुमंडल के दर्जनों थानों की पुलिस खरखरी फोरलेन पहुंची और सायरन बजाते हुए जंगल में दाखिल हुई. जंगल में जाते ही पुलिसवालों ने देखा कि जगह-जगह मोटरसाइकिल जल रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक महीने से चल रहा है विवाद

जी कंपनी की बाउंड्री का निर्माण कार्य एक माह से अधिक समय से रुका हुआ है. एक पक्ष कंपनी के समर्थन में है, तो दूसरा पक्ष हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज है. इसलिए दोनों पक्षों में एक महीने से तनाव की स्थिति बनी हुई है. बुधवार से ही एक पक्ष ने बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कर दिया. जानकारी मिलते ही दूसरा पक्ष बाबूडीह बस्ती सहित अन्य गांवों के दर्जनों युवकों के साथ खरखरी जंगल पहुंच गया. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई.

इसे भी पढ़ें

VIDEO: मंईयां सम्मान से वंचित महिलाओं ने पोस्टर फाड़ लगा दी आग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, अफसर भागे

पहाड़ से आ रही हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई कनकनी, मैक्लुस्कीगंज का पारा 1.5 डिग्री, 4 दिन और सताएगी ठंड

9 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >