बड़ाजमुआ तुरी टोला में सड़क नहीं, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; DC कार्यालय पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी

धनबाद के बड़ाजमुआ तुरी टोला के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. जल्द काम शुरू न होने पर अनशन की चेतावनी.

बरवाअड्डा. गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र की दामकाड़ा बरवा पंचायत स्थित बड़ाजमुआ तुरी टोला में सड़क नहीं बनने से नाराज दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठायी और जल्द पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

आजादी के बाद भी सड़क का इंतजार

सड़क निर्माण संघर्ष समिति तुरी टोला बड़ाजमुआ के बैनर तले पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक गांव में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि शहर के नजदीक होने के बावजूद सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहना जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगायी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

स्कूल वाहन और एंबुलेंस भी नहीं पहुंचते

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क नहीं होने के कारण गांव में स्कूल की गाड़ी और एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है. इसके कारण बच्चों को पैदल स्कूल आना-जाना पड़ता है. बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: कतरास में लगातार भू-धंसान से बढ़ा खतरा, घर छोड़ने को लोग मजबूर; सुरक्षा पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में मरीजों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

सड़क नहीं बनी तो आमरण अनशन की चेतावनी

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द पहल नहीं की गयी, तो डीसी कार्यालय के समीप आमरण अनशन शुरू किया जायेगा.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hiralal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >