फकीरडीह में हजरत इस��ाइल शाह की मजार पर उर्स मेला शुरू

27-29 अप्रैल को कव्वाली मुकाबला का होगा आयोजन

गोविंदपुर.

जीटी रोड फकीरडीह में हजरत इसराइल शाह बाबा के मजार पर सालाना उर्स गुरुवार को समारोह पूर्वक शुरू हुआ. उर्स मेला 30 अप्रैल तक चलेगा. आज पहले दिन बाबा इसराइल शाह के मजार पर बड़ी संख्या में लोगों ने चादरपोशी की. 27 व 29 अप्रैल को मुकाबला ए कव्वाली का आयोजन किया जाएगा. 27 अप्रैल को डिसरगढ़ के कमाल वारसी व आसनसोल के आजाद तथा 29 अप्रैल को मुंबई के जुनैद सुल्तानी व मुंबई की नुसरत खानम के बीच शानदार मुकाबला होगा. उर्स मेला समिति के अध्यक्ष अनवरूल हक अंसारी, सचिव असगर हुसैन, कोषाध्यक्ष वकील अंसारी, तासीर अली अंसारी, इदरीश अंसारी, मो सलाउद्दीन, हाशिम अंसारी, मंजूर अंसारी, आसिफ अंसारी, हुसैन अंसारी, शमीम अंसारी, इब्राहिम अंसारी, मनीर निजामी, शमशेर अंसारी, हसन जहांगीर, मन्नान अंसारी, डॉ इश्तियाक, वसीम अंसारी आदि इसकी व्यवस्था में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >