Dhanbad News : स्थानांतरण निर्णय के विरोध में संयुक्त मोर्चा का प्रर्दशन, वार्ता विफल

Dhanbad News : स्थानांतरण निर्णय के विरोध में संयुक्त मोर्चा का प्रर्दशन, वार्ता विफल

Dhanbad News : एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी में कार्यरत 10 डंपर ऑपरेटर एवं चार शॉवेल ऑपरेटरों को प्रबंधन द्वारा बरोरा क्षेत्र की दामोदा कोलियरी में स्थानांतरण करने के फरमान का विरोध किया गया है. सोमवार को ऑपरेटरों ने यूकोवयू की अगुवाई में परियोजना पदाधिकारी कार्यालय पर प्रर्दशन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. मुरारी पांडेय ने कहा कि पहले प्रबंधन मशीनों को भेजा, अब ऑपरेटरों को स्थानांतरण करना चाहता है, जो हरगिज़ होने नहीं देंगे.

यूनयिनों ने किया वार्ता का बहिष्कार

देर शाम इसी मुद्दे को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों ने पीओ टीएस चौहान के साथ वार्ता की. पीओ द्वारा कहा गया कि ऑपरेटरों का स्थानांतरण अस्थाई हो रहा है. लेकिन यूनियन प्रतिनिधि स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने पर अड़ गये. प्रबंधन द्वारा असमर्थता जताये जाने पर यूनियन प्रतिनिधियों ने वार्ता का बहिष्कार किया. मौके पर अरशद हुसैन, अविनाश दुबे, कुलदीप प्रसाद महतो, विनोद रवानी, रविन्द्र कुमार, रणविजय कुमार, प्रताप वर्णवाल, शंकर कुमार नोनिया, बृज मोहन पांडेय, संतोष कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >