दो युवकों ने फांसी लगा कर दी जान

दो युवकों ने लगायी फांसी

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के हरिजन टोला रंगुनी बस्ती निवासी 35 वर्षीय लखन बाउरी ने अपने घर में बुधवार की दोपहर समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय घर में कोई नहीं था. इस मामले में ईस्ट बसुरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इधर, जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप रहने वाले 24 वर्षीय युवक सरदार हनी सिंह का शव उसके घर से पुलिस ने बुधवार की देर रात बरामद किया. हनी सिंह असंगठित मजदूर था. हाल ही शालीमार की एक लड़की से लव मैरिज कर शादी की थी, उसके भाई पग्गी सिंह की हत्या तीन वर्ष पूर्व फुसबंग्ला में हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >