Dhanbad News : माले नेता युधिष्ठिर महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा

Dhanbad News : माले नेता युधिष्ठिर महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा

Dhanbad News : भाकपा माले नेता युधिष्ठिर महतो के आकस्मिक निधन पर उनके गांव कोनारटांड़ हरि मंदिर प्रांगण में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने स्व महतो को भाकपा माले का जुझारू नेता बताया. कहा कि स्वर्गीय महतो किसान-मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई में हमेशा आगे रहा करते थे. उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है. इस अवसर पर स्वर्गीय महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक श्री महतो के अलावा जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, निर्मल महतो, ध्रुव महतो, परेश महतो, राजू महतो, लक्ष्मण महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >