Dhanbad News: इ-स्कूटी की बैट्री फटने से तीन बाइक जलकर राख

Dhanbad News: कार्मिक नगर में बीसीसीएल ए टाइप क्वार्टर के गैराज में चार्जिंग के दौरान फटी स्कूटी की बैट्री

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल के ए टाइप क्वार्टर के गैराज में खड़ी ई-स्कूटी की बैट्री फट गयी. इससे ई-स्कूटी के साथ गैराज में खड़े अन्य दो बाइक भी जलकर पूरी तरह राख हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे की है. बीसीसीएल कर्मी बबलू रजवार दोपहर खाना खाने के लिए अपनी ई-स्कूटी से कार्मिक नगर स्थित ए टाइप क्वार्टर, आइए 120-126 पहुंचे. अपनी ई-स्कूटी को गैराज में पार्क कर अपने क्वार्टर में चले गये. गैराज में दो अन्य बाइक भी खड़ी थी. अचानक जोरदार आवाज के साथ ई-स्कूटी की बैट्री फट गयी. तेज आवाज सुनकर बबलू घर से बाहर निकले. देखा की गैराज से आग की लपटें निकल रही हैं. इसी दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ई-स्कूटी के साथ गैराज में खड़ी दो बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गयी. बीसीसीएलकर्मी बबलू रजवार ने बताया कि गैराज में ई-स्कूटी खड़ी करने के बाद उसे चार्जिंग में लगाकर वह खाना खाने के लिए अपने क्वार्टर में चले गये थे. इसी बीच स्कूटी की बैट्री फटने से हादसा हुआ. गैराज में कोयला और गोईंठा भी रखा हुआ था, जिससे बैट्री फटने से निकली आग की लपटें फैल गयी. दोनों खड़ी बाइक की टंकी में पेट्रोल होने से आग तेजी से भड़की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >