Dhanbad News : एकड़ा में दो घरों से नगदी समेत हजारों की चोरी

Dhanbad News : एकड़ा में दो घरों से नगदी समेत हजारों की चोरी

Dhanbad News : लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल के पास रहने वाले गुड्डू सिंह तथा अजय मोदक के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने पांच हजार रुपये नगद, एक मोबाइल व करीब 25 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिये. दोनों व्यक्तियों ने थाने में शिकायत दी है. दोनों एक ही मकान में रहते हैं. गुड्डू सिंह ऊपरी तथा अजय मोदक नीचे मंजिल में रहता है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की.

घर में अकेला था गुड्डू सिंह

चोरी गये गहना में नथिया और सोने का एक टुकड़ा शामिल है. गुड्डू सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर पीछे के दरवाज़े से घर के अंदर घुसा. वह घर में अकेला था, बाकी लोग गांव गये हुए हैं. वह दूसरे कमरे में सो रहा था. चोर दूसरे कमरे में रखे सोने के जेवरात लेकर चलते बने. सुबह उसे घटना की जानकारी हुई. गुड्डू सिंह केबल डिस्क चलाता है. उसी मकान में रह रहे इडली विक्रेता अजय मोदक के कमरे से चोर नगद पांच हजार रुपये तथा मोबाइल चोरी कर ले भागे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >