धनबाद, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या पर कड़ा रुख अपनाया है. निगम के जनरल मैनेजर (रेवेन्यू) एमएम सिंह ने धनबाद एरिया बोर्ड समेत सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को गुरुवार को निर्देश जारी करते हुए 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश, रिमाइंडर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक और प्रबंधन निदेशक (एमडी) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एक साल से अधिक समय से बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बिलिंग में बेहद धीमी प्रगति हुई है. इसे गंभीर लापरवाही और जवाबदेही की कमी माना गया है. जनरल मैनेजर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले को अत्यंत जरूरी श्रेणी में रखा गया है और उच्च अधिकारियों को रोजाना निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं.Dhanbad News : 30 अप्रैल तक 100 प्रतिशत बिलिंग का अल्टीमेटम
Dhanbad News : बिना बिल वाले उपभोक्ताओं पर जेबीवीएनएल सख्त, बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बिलिंग में बेहद धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी .
