Dhanbad News: एक माह से जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे, दो घंटे किया गोमो-तोपचांची रोड को जाम

Dhanbad News: जमुनिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना से तोपचांची के दर्जनों गांवों में ठप है पानी की सप्लाई

Dhanbad News: जमुनिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना से एक माह से तोपचांची के गांवों में जलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को तोपचांची-गोमो को दो घंटे तक जाम कर धरना दिया. विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि जमुनिया जलापूर्ति योजना से पिछले एक माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. इससे गांवों में पेयजल की किल्लत हो गयी है. बरसात में लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है. सूचना पाकर तोपचांची थाना के एसआइ के चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और रोड जाम कर धरना पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. लेकिन महिलाएं पानी खुलवाने की मांग पर अड़ी रही. इसके बाद प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो ने विभाग के पदाधिकारियों से दो दिनों के अंदर जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. विदित हो कि पिछले सात माह के अंदर जमुनिया जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीण चार बार रोड जाम कर चुके हैं.

दो दिनों में चालू करायी जायेगी जलापूर्ति : सहायक अभियंता

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र स्वर्णकार ने कहा कि दो दिनों के बाद समीक्षा कर जलापूर्ति सुचारू रूप से करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >