Dhanbad News: गैस रिसाव व भू-धंसान से प्रभावित केंदुआ के लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

Dhanbad News: प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Dhanbad News: केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत केंदुआ नया धौड़ा, ओल्ड जीएम बंगला, राजपूत बस्ती इलाके में जहरीली गैस रिसाव और भू-धंसान की घटनाओं से प्रभावित लोगों ने मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और अपनी सुरक्षा व अधिकारों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की. जुलूस केंदुआडीह, राजपूत बस्ती से केंदुआपुल होते हुए करकेंद मोड़ पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग प्रशासन व प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से आमजन, राहगीरों और व्यवसायी परेशान हैं. लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर रहने को विवश हैं. गैस रिसाव की समस्या चार माह से बनी हुई है, बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. लोगों ने सुरक्षित पुनर्वास, सुरक्षा तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. जुलूस में मंटू महतो, गोविंदा राउत, डॉ सीपी दुबे, दीनानाथ सिंह, जीतू पासवान, उपेंद्र श्रीवास्तव, गणेश दास, संजय वर्मा, रविंद्र गुप्ता, राजू साव, अनिल गुप्ता, सुमित रजक, रंजीत मधेशिया, राजेश गुप्ता, विमल वर्मा, हीरालाल चौरसिया, उमेश गुप्ता, संतोष पासवान, सजनी, ममता देवी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >