Dhanbad News : बारिश में तेलोटांड़ अंडरपास की खुली पोल

Dhanbad News : बारिश में तेलोटांड़ अंडरपास की खुली पोल

Dhanbad News : खानूडीह स्टेशन के पास तेलोटांड़ शिव मंदिर के पास रेलवे द्वारा नवनिर्मित अंडरपास की गुणवत्ता की पहली ही बारिश में पोल खुल गयी. करोड़ों की लागत से छह माह पूर्व बने अंडरपास की दीवार से एक दर्जन स्थानों पर पानी रिस रहा है. शुक्रवार को बारिश के दौरान अंडरपास की दीवार से निकल रहे पानी से लोग हाथ धो रहे थे. इससे निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है. अंडर पास के ऊपर से राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों व मालगाड़ियों का आवागमन होता है. नीचे से दोपहिया व चारपहिया वाहन गुजरते हैं. इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में आद्रा रेल मंडल के डीआरयूसी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर शिकायत दर्ज की है. उन्होंने सांसद सीपी चौधरी को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने रेलवे से तत्काल इसकी मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >