जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी आवासीय परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से गोपनीय कार्यालय (सीक्रेट ऑफिस) एवं अत्याधुनिक टेक्निकल सेल का निर्माण किया जायेगा. वहीं सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय का निर्माण भी प्रस्तावित है.
सुविधा बढ़ने से अपराध नियंत्रण को मिलेगी रफ्तार
एसएसपी आवासीय परिसर में खुफिया गतिविधियों और तकनीकी निगरानी को नयी मजबूती दी जायेगी. गोपनीय ऑफिस में अपराध से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का सुरक्षित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा. वहीं टेक्निकल सेल को साइबर अपराध, मोबाइल सर्विलांस, डिजिटल साक्ष्य जांच और आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया जायेगा. इससे अपराधियों पर नजर रखना और अपराधों का त्वरित खुलासा करना आसान होगा.
वहीं सिटी व ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय बनने से कार्य संचालन में तेजी आयेगी और आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लिये जा सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
