वित्तीय वर्ष 2026-27 तक एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : चेयरमैन

कोल इंडिया की 50 वीं वार्षिक आम बैठक

वरीय संवाददाता, धनबाद.

कोल इंडिया की 50वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) बुधवार को कोलकता स्थित कंपनी मुख्यालय में हुई. अध्यक्षता करते हुए कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में देश का कुल कोयला उत्पादन 993 मीट्रिक टन था. इसमें कोल इंडिया ने 773 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन सुनिश्चित किया है. जबकि वित्त वर्ष 2026-27 तक कंपनी का लक्ष्य 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का है. इस दौरान श्री प्रसाद ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ 2023- 24 में इसकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया. साथ ही बैठक में ऑनलाइन भाग लेने वाले शेयरधारकों से बातचीत करते हुए कंपनी की कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव निरुपमा कोटरू भी नयी दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुईं. मौके पर कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक विनय रंजन, निदेशक तकनीकी डॉ बी वीरा रेड्डी, निदेशक व्यवसाय विकास देवाशीष नंदा, निदेशक विपणन मुकेश चौधरी, निदेशक वित्त मुकेश अग्रवाल व सभी स्वतंत्र निदेशकों के साथ कोल इंडिया मुख्यालय के आला अधिकारी व स्टैकहोल्डर बैठक में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >