Dhanbad News : धनबाद में सुबह से तल्ख धूप ने किया परेशान, दोपहर तीन बजे से छाने लगे बादल

43 डिग्री सेल्सियस पर रहा अधिकतम तापमान, आने वाले दिनों में बन रहे बारिश के आसार

जिले में शनिवार की सुबह से तल्ख धूप ने लोगों को परेशान किया. दोपहर तीन बजे के बाद बादलों के आने पर धूप से राहत मिली. मौसम में आये बदलाव से तापमान में थोड़ी कमी है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा. मौसम विभाग की माने, तो आने वाले दिनों में बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. मजबूत होने पर बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

झुलसा देने वाली धूप ने किया परेशान

: सुबह से ही धूप खिली रही. लेकिन दिन के 11 बजे तक बादलों के बीच धूप खिली रही. इसके बाद कड़ी धूप का असर देखने को मिला. जरूरी कार्य से घर से निकलने वाले लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हुई. त्वचा में जलन महसूस की गयी.

बादलों के आने का दौर जारी :

दोपहर तीन बजे से बादल आ रहे हैं. अभी बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. 27 को ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 28 से 30 तक राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान धनबाद में बारिश हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा :

बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है. इसका असर दिख रहा है. बादलों के मजबूत होने पर बारिश के आसार है. साथ ही तेज हवा, वज्रपात, गर्जन के आसार हैं. बारिश के बाद तापमान में गिरावट होगी. अधिकतम तापमान में 27 अप्रैल से गिरावट होनी शुरू हो जायेगी. लेकिन रात में उमस का असर दिखेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >