Dhanbad News: बल के बदलते स्वरूप के साथ नयी तकनीक से रहें अवगत

Dhanbad News: प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ धनबाद व मंडल कार्यालय का निरीक्षण

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. पूर्व मध्य रेल आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार बुधवार को धनबाद पहुंचे. इस दौरान आरपीएफ धनबाद, आरपीएफ पोस्ट गोमो, श्वान दस्ता धनबाद, सीआइबी धनबाद, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष धनबाद तथा मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. कार्यालयों के रिकॉर्ड रजिस्टर, फाइल, पोस्ट रोजनामचा, हाजत, सीसीटीवी तथा मॉडर्न गैजेट्स आदि को देखा गया.

रेनोवेटेड कार्यालय का उद्घाटन : रेनोवेटेड (नवीनीकृत) मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया.

सम्मान गार्ड ने उन्हें जनरल सैल्यूट दिया.

उन्होंने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया. वहीं सुरक्षा सम्मेलन में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त बरकाकाना सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे. उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मध्य रेलवे को सुरक्षा शील्ड प्रदान किये जाने के लिए शुभकामनाएं दी. बल के बदलते स्वरूप एवं कार्य-प्रणाली के संबंध में बताते हुए नवीन तकनीक से अवगत रह कर आरएसएमएस, आइसीजेएस, सीसीटीएनएस, एनएएफआइएस, एनआइडीएएएन, क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर, सीआरपी(आइ) आदि में दक्ष रहने का निर्देश दिया.

गोल्डन आवर के बारे में बताया :

रेल मदद एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के बारे में बताते हुए गोल्डन आवर के महत्व को समझाया गया. पोस्ट स्तर तथा कार्यालय के रजिस्टर के रखरखाव के संबंध में समझाते हुए एपीएआर तथा क्रिटिकल इंसीडेंट रजिस्टर की अहमियत बतायी गयी. ड्यूटी के दौरान सॉफ्ट स्किल का पालन करने तथा ड्यूटी संबंधी अन्य हिदायतें दी गयी. इस दौरान एक-एक कर सभी बल सदस्यों से ग्रीवेंस के संबंध में पूछा गया तथा उसके निवारण के लिए निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >