Dhanbad News: एमबीबीएस की 150 सीटों के लिए एसएनएमएमसीएच करेगा आवेदन

Dhanbad News: एनएमसी की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने तीन माह में कमियों को दूर करने का दिया भरोसा

Dhanbad News: नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) की समीक्षा बैठक बुधवार को ऑनलाइन हुई. इसमें एसएनएमएमसीएच समेत राज्य के पांचों मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी शामिल हुए. राज्य के मेडिकल कॉलेज का पक्ष रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह भी बैठक में शामिल थे. बैठक में एनएमसी द्वारा एसएनएमएमसीएच की कमियों की समीक्षा की गयी. चिकित्सक समेत मैनपावर व संसाधनों की कमी पर चर्चा की. एसएनएमएमसीएच की ओर से पक्ष रखते हुए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने तीन माह के अंदर सभी कमियों को दूर करने का भरोसा दिया. साथ ही अगले सत्र एमबीबीएस की 150 सीटों के लिए आवेदन देने की बात भी एनएमसी को बतायी. बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >