Dhanbad News : महिला सफाइकर्मी की पिटाई के आरोप में दुकानदार गया जेल
Dhanbad News :
झरिया.
झरिया कोयरीबांध निवासी सफाई कर्मी मंजू देवी की शिकायत पर झरिया थाना में दुकानदार सुनील केसरी पर झाड़ू से पिटाई कर जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला दर्ज कर्ज हो गया है. मामले में झरिया पुलिस ने आरोपी सुनील केसरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंजू देवी के सिर पर भी चोट है. पूरी घटना की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पीड़िता का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें बुलाकर अलग-अलग जगह सफाई करने को कहा था. इंकार करने पर पिटाई की थी.
नाबालिग के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, केस दर्ज
झरिया.
झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर की एक महिला ने झरिया थाना में लिखित शिकायत कर पड़ोसी शशि सिंह पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गलत नीयत से मारपीट, छिनतई व जान मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार की देर शाम अपने आवास के बाहर दरवाजा पर खड़ी थी, तभी वहीं के रहने वाले शशि सिंह उनकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर पुत्री के गले से चेन छीन ली. साथ ही बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कपड़ा फाड़ दिया. पुत्री को बचाने पहुंची तो शशि सिंह ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.