Dhanbad News: आम हड़ताल में शामिल होगा झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ

झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है. हड़ताल को लेकर नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण व प्रसार-प्रसार किये जा रहे हैं.

धनबाद.

झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है. जिलाध्यक्ष एम प्रसाद ने कहा कि 16 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होंगे. इसके लिए विभिन्न अंचलों के विद्यालयों के रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, अनुबंध कर्मी, साक्षरता प्रेरकों समेत स्कीम वर्करों के बीच सघन जनसंपर्क अभियान, पर्चा वितरण, बैठक आदि किये जा रहे हैं.

किया जा रहा प्रचार प्रसार

हड़ताल को सफल बनाने के लिए बाघमारा, तोपचांची प्रखंड में संघ की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, कुरैशा खातून, सिद्धेश्वर राय के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम, धनबाद अंचल में बबन पासवान, रजनी रवानी, सुनीता देवी, जानकी देवी, कंचन देवी, सुशीला देवी के नेतृत्व में, गोविंदपुर अंचल में सीताराम कुंभकार, हाजरा खातून, कल्याणी देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, निरसा विधानसभा क्षेत्र के तीनों अंचलों में संघ के राज्य सचिव जितेंद्र शर्मा, निर्मला देवी, पार्वती देवी, मीनाक्षी देवी, वंदना देवी, सीमा देवी, सविता देवी, सरोज देवी, मालती देवी, रेहाना खातून टीम बनाकर, टुडी प्रखंड में महेश रजवार, दिनेश सिंह, सुमित्रा देवी, कलसूम बीबी, लखी देवी, बलियापुर में अनिल सिंह, तपन महतो, पुष्पा देवी, कल्पना देवी, धनवंती देवी, सुमित्रा देवी प्रसार-प्रसार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >