Dhanbad News: डिगवाडीह की साक्षी व मीनाक्षी अंतर्राष्ट्रीय लेजर रन में लेंगी हिस्सा

Dhanbad News: चैंपियनशिप में भाग लेने दोनों सगी बहनें दक्षिण अफ्रीका रवाना

Dhanbad News: डिगवाडीह निवासी प्रदीप पासवान की बेटी साक्षी कुमारी (15) और मीनाक्षी कुमारी (10) अंतर्राष्ट्रीय लेजर रन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. दोनों बहनें मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लेजर रन गेम की विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. यह वर्ल्ड चैंपियनशिप आठ से 13 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगी. प्रतियोगिता भाग लेने के लिए दोनों बहनें अपने कोच शिव कुमार के साथ गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हुईं. साक्षी और मीनाक्षी ने पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुकी हैं. हाल में बिहार के बेगूसराय में आयोजित नेशनल गेम्स में साक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि छोटी बहन मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था. डीएसओ उमेश लोहार व कोच जयराम भगत ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि साक्षी और मीनाक्षी की उभरती हुई प्रतिभा हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन धनबाद के लिए गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >