धनबाद, हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कई अंचल व प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और ऐसे अधिकारियों का चिन्हित कर घेराव किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के कुछ अधिकारी इंडिया गठबंधन की सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा एनआइटी एक्ट के उल्लंघन, बढ़ते प्रदूषण तथा रैयतों के साथ माइनिंग कंपनियों की कथित दबंगई के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना था. बैठक में नगर व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सभी विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया.Dhanbad News: अपने ही सरकार में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Dhanbad News: कई अंचल व प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप, बैठक में आंदोलन पर बनी रणनीति.
