क्रिकेट टूर्नामेंट में रानीगंज की टीम बनी विजेता

केएफएस मैदान कुमारधुबी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रानीगंज की टीम एग्यारकुंड को हरा कर विजेता बनी.

चिरकुंडा.

केएफएस मैदान कुमारधुबी में कालीमंडा ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को रानीगंज व एग्यारकुंड के बीच खेला गया. इसमें रानीगंज की टीम ने एग्यारकुंड को 43 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रानीगंज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 107 बनाये. जवाबी पारी में एग्यारकुंड की टीम ने 64 रन पर ही आउट हो गयी. विजेता टीम के प्रकाश सिंह व उपविजेता टीम के धर्मेंद्र सिंह ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर का खिताब रानीगंज के गोविंदा व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब रूमी को मिला. सफल बनाने में उमेश चौधरी, कन्हैया गुप्ता, प्रिंस पासवन, प्रेम कुमार, सुमन सिंह, आसिफ अंसारी, आदित्य कुमार, राहुल ओझा का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >