dhanbad news : सीसीएल अधिकारी के फ्लैट से नौ लाख की संपत्ति चोरी

सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित सुबाला गार्डेन निवासी सीसीएल के अधिकारी जयंत कुमार के बंद फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने नौ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली.

धनबाद.

सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित सुबाला गार्डेन निवासी सीसीएल के अधिकारी जयंत कुमार के बंद फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने नौ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी मिलने पर वह बोकारो क जरीडीह से अपने फ्लैट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

चोरों ने अलमारी तोड़ चुराये जेवर :

पीड़ित जयंत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सीसीएल कथारा में पोस्टेड हैं और अपने परिवार के साथ फिलहाल बोकारो के जरीडीह में रह रहे हैं. सुबाला गार्डेन के ब्लॉक बी के फ्लैट नंबर 403 उनका है. गुरुवार की रात उनके बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी की गयी. सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ने पर फोन पर उन्हें सूचना दी गयी. जब वह फ्लैट पहुंचे तो देखा की अंदर के सभी दरवाजे खुले पड़े हैं. आलमारी टूटी हुई है और उसमें रखे नौ लाख रुपये के सोने के जेवर गायब हैं.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना :

जयंत ने बताया कि अपार्टमेंट में एक गार्ड रहता है. यदि वह सजग रहता तो घटना नहीं होती. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की फुटेज मिली है, जिसे पुलिस को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >