Dhanbad News : स्वच्छता पखवारा के तहत परियोजना प्रमुख ने किया पौधरोपण

Dhanbad News : स्वच्छता पखवारा के तहत परियोजना प्रमुख ने किया पौधरोपण

Dhanbad News : डीवीसी में चल रहे स्वच्छता पखवारा पर गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय के समीप बागान, बीपी नियोगी अस्पताल, आइबी परिसर में परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह ने फलदार पौधे लगाये. उनमें आम की विभिन्न प्रजाति, अनार, अमरुद, जामुन की उन्नत किस्म का पौधरोपण किया गया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक जयंत दत्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक (मा.सं.) संजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा, शैलेश गुप्ता, सुरेन्द्र प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यू कुमार के साथ रोशन लकड़ा, लोमस कुमार तथा अन्य अधिकारी शामिल थे. पौधरोपण के बाद बीपी नियोगी अस्पताल, मैथन पोस्ट ऑफिस परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >