Dhanbad News: पुलिस और आम जनता के परस्पर सहयोग से ही समस्याओं का होगा समाधान : डीआइजी

Dhanbad News: पुलिस और आम जनता के परस्पर सहयोग से ही समस्याओं का होगा समाधान : डीआइजी

सिंदरी विधायक ने किया नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन

Dhanbad News: बलियापुर थाना परिसर में नवनिर्मित मॉडल थाना का उद्घाटन शुक्रवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया. उन्होंने कहा कि मॉडल थाना भवन चालू होने से पुलिस कर्मियों को काम करने में सुविधा होगी. बोकारो क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस और आम जनता के परस्पर सहयोग से ही समस्याओं का समाधान होगा. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि छोटे छोटे विवादों का निपटारा गांव में ही होना चाहिए. अपने बच्चों बेहतर संस्कार दें.

ये थे मौजूद :

मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी आशुतोष सत्यम, डीएसपी मसूद आलम, इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीआइ नेहा सिंह, थाना प्रभारी आशीष भारती, मनोज दे, दिनेश सिंह, बेंगू ठाकुर, मुखिया गणेश महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुखिया उत्तम चौबे, रफीक अंसारी, संजीत गोराई, अल्पना मुखर्जी, कुलदीप अग्रवाल, मिट्ठू सरिया, हैदर अली, राजेंद्र किस्कू, समीर कुमार मुर्मू, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, शैलेन मंडल सहित दर्जनों मौजूद थे. इस दौरान थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >