Dhanbad News:कांड्रा ग्रिड में तकनीकी खराबी से शहर में घंटों कटी रही बिजली

कई इलाकों में सुबह से ठप रही बिजली सप्लाई, उपभोक्ता परेशान

गोविंदपुर स्थित कांड्रा ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से गुरुवार को धनबाद शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही. सुबह से शुरू हुई इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. बिजली कटौती का असर घरों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी देखा गया. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे कांड्रा ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से हीरापुर, धैया, नवाडीह, हाउसिंग कॉलोनी, सरायढेला और एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन को होने वाली बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी.

सुबह से दोपहर तक ठप रही आपूर्ति

ग्रिड में खराबी आने के बाद विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू किया गया. लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद दिन के करीब 11 बजे प्रभावित सबस्टेशनों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी. हालांकि बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पायी और बीच-बीच में ग्रिड से बिजली कटौती की गयी.

डीवीसी ने मेंटेनेंस के नाम पर सात घंटे की कटौती

डीवीसी की कटौती से गुरुवार को आधे शहर में बिजली सेवा प्रभावित रही. वहीं डीवीसी के पुटकी ग्रिड में आयी तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए जेबीवीएनएल को होने वाली सप्लाई भी सात घंटे बंद रही. ऐसे में सुबह नौ बजे से लेकर शाम के चार बजे तक डीवीसी ने पुटकी ग्रिड से जेबीवीएनएल के गोधर सबस्टेशन को बिजली सप्लाई बंद रखी. इससे बैंकमोड़ से लेकर पुराना बाजार, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, मटकुरिया, गोधर से लेकर केंदुआ और करकेंद तक के इलाकों में बिजली गुल रही. हालांकि, कांड्रा ग्रिड से बिजली लेकर रोटेशन पर प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >