Dhanbad News : पोल गाड़े जाने के कारण झरिया इलाके में बिजली रही गुल

Dhanbad News : पोल गाड़े जाने के कारण झरिया इलाके में बिजली रही गुल

Dhanbad News : झरिया विद्युत प्रमंडल द्वारा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इसको लेकर तीन नंबर फीडर में चार घंटे बिजली गुल रही. एसडीओ अनिल कुमार का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण जंपर कटने, फ्यूज उड़ने का सिलसिला लगा रहता है. ऐसी स्थिति में उन ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए जगह जगह बिजली पोल गाड़ ट्रांसफॉर्मर लगाकर लोड को बांटा जा रहा है. कनीय अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि फुलारीबाग क्षेत्र में दो पोल खड़े किये गये हैं. पोल गाड़ने का कार्य चल रहा है. इसके कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर 1.25 बजे तक पावर काटा गया था. दोपहर 1.30 बजे बिजली बहाल की गयी. गुरुवार को भी पोल गाड़ने का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >