पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

पिटाई के मामले में कार्रवाई

विवाहित बेटी की पिटाई कर दो दिनों तक कमरे में बंद रखने का मामला

चिरकुंडा.

कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला निवासी तरन्नुम बानो (35) की पिटाई व दो दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखने के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़िता मंगलवार को अस्पताल से रिलीज कुमारधुबी ओपी पहुंची. उसके बाद शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला में अपनी चाची के घर रह रही है. विदित हो कि 23 अप्रैल को तरन्नुम की उसके भाइयों, बहनों व जीजा ने जमकर कर पिटाई कर दी थी. उसे दो दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तरन्नुम की शादी कुल्टी में हुई थी और उसके चार बच्चे हैं. पति से विवाद के बाद वह मायके में अकेले रह रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >