धनबाद पहुंचे PM के सलाहकार तरुण कपूर, कोयला खनन, अग्नि प्रभावित क्षेत्र और विस्थापितों के पुनर्वास की लेंगे जानकारी

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर धनबाद के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वे बीसीसीएल की कोयला परियोजनाओं, खनन सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

पूर्व आइएएस अधिकारी एवं प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार से दो दिवसीय धनबाद दौरे पर आये हैं. उनके दौरे में बीसीसीएल की प्रमुख कोयला परियोजनाओं, खनन क्षेत्रों की सुरक्षा, कोल बेड मीथेन (सीबीएम) परियोजना, भूमिगत खनन तकनीक, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की स्थिति की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है. इस दौरान वे बीसीसीएल अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे.

मुनिडीह में सीबीएम और लॉन्गवॉल परियोजना देखेंगे

यहां आज पहले तरुण कपूर कोयला भवन में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे मूनिडीह क्षेत्र जायेंगे. वहां मूनिडीह कोल बेड मीथेन परियोजना और लॉन्गवॉल परियोजना का निरीक्षण करेंगे.

प्रतिकात्मक फोटो

लॉन्गवॉल भूमिगत कोयला खनन की आधुनिक तकनीक है. इसके बाद वे कुस्तौर क्षेत्र की एना अग्नि परियोजना का जायजा लेंगे. यहां आग प्रभावित और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से बातचीत भी प्रस्तावित है. दिन के अंत में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक होगी.

पुनर्वास स्थलों की सुविधाओं का लेंगे जायजा

दूसरे दिन मंगलवार को तरुण कपूर बेलगड़िया और करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण करेंगे. यहां विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, आवासीय सुविधाओं और आधारभूत संरचना की स्थिति देखी जायेगी.

दोपहर में समाहरणालय के सम्मेलन कक्ष में झरिया मास्टर प्लान, जेआरडीए, एनएचएआइ, रेलवे, बीएसएनएल और दूरसंचार से जुड़े कार्यों की समीक्षा होगी. इसके बाद शाम को वे दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >