बिजली संकट से परेशान लोगों ने कोयलानगर सबस्टेशन घेरा

कंपनी प्रबंधन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

धनबाद.

कोयलानगर स्थित बिजली सबस्टेशन पर बुधवार की शाम सीसीडब्ल्यूओ के लोगों ने प्रदर्शन किया. कॉलोनीवासी बिजली संकट से परेशान थे. उनका आरोप है कि भीषण गर्मी के समय वह गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे हैं. कई बार शिकायत के बाद भी कंपनी ध्यान नहीं दे रही है. विवश होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप था कि बीसीसीएल द्वारा उनके कॉलोनी के साथ कोयलानगर और कार्मिक नगर में बिजली आपूर्ति की जाती है. इन क्षेत्रों में रहने वाले गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं. वहीं प्रदर्शनकारियों के आक्रोश देखते इन कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जनता मजदूर संघ से जुड़े गणेश ठाकुर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >