Dhanbad News: डंपर की चपेट में आने से आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत

वार्ता में 15 लाख रुपये मुआवजा, आश्रित को कंपनी में नौकरी आदि पर बनी सहमति

पीबी एरिया के गोपालीचक स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में सोमवार की सुबह एक हादसे में गोधर निवासी आउटसोर्सिंग कर्मी रामस्वरूप चौहान (53) एक भारी वाहन की चपेट में आ गये. आनन फानन में कंपनी के कर्मी उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गये, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर पुटकी सीओ विकास आनंद पहुंचे. वहीं रात करीब आठ बजे हुई वार्ता में मृतक के आश्रित को 15 लाख रुपये का चेक, पुत्र को कंपनी में नौकरी, दाह संस्कार के लिए एक लाख रुपये नकद तथा पत्नी को पेंशन व अन्य सुविधाएं देने पर सहमति बनी. इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया. वार्ता में बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री, मानस चटर्जी, धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान, झामुमो नेता हरेंद्र चौहान, प्रबंधन की ओर से एन राय व आशुतोष तिवारी, पुटकी इंस्पेक्टर वकार हुसैन के अलावा कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >