Dhanbad News : ब्राह्मण उत्थान मंच ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Dhanbad News : ब्राह्मण उत्थान मंच ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Dhanbad News : बस्ताकोला गोशाला मोड़ स्थित शिव कली शिशु विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गयी. यह आयोजन ब्राह्मण उत्थान मंच के सौजन्य से किया गया था. शिविर में श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय, सरायढेला, धनबाद से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की, जिसका नेतृत्व रमेश कुमार तिवारी ने किया. मुख्य अतिथि राज नारायण तिवारी थे. जिनको ब्राह्मण उत्थान मंच की ओर से शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंटकर सम्मानित किया गया. उन्होंने ब्राह्मण उत्थान मंच द्वारा किये गये कार्यक्रम की सराहना की. मौके परसंजय तिवारी, अधिवक्ता बृज मोहन मिश्रा, सत्येंद्र प्रकाश पांडेय, रमेश मिश्रा, अजय दुबे, सुकेश, कृष्णा मिश्रा, अधिवक्ता प्रशांत बनर्जी, रेखा भट्ट, सजल मजूमदार, पायल कुमारी, रजनीश पाठक, विजय श्रीवास्तव, मीनाक्षी साव, आरोग्य मित्र, अनिल, संजय कुमार, अजय विश्वकर्मा , राजेश शर्मा व महेंद्र गोप आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >