मोदी के जन्मदिन पर चिटाहीधाम व हरिणा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धनबाद में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो ने पूजा-अर्चना कर दीया प्रज्वलित किया. कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को चिटाहीधाम स्थित श्रीश्री रामराज मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर दीया प्रज्वलित किया. सांसद ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि, शांति व विकास की कामना की.

इधर, हरिणा गौरीशंकर धाम में विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बाघमारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया और आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। मौके पर मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान, गोपाल सिंह, गंगा रवानी, सुनील रवानी, मंटू कुम्हार, उदय शंकर दुबे, अनिल महतो, सुनीता देवी आदि मौजूद थे.

चिटाहीधाम में सांसद ढुलू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो दीया जलाते | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >