बंद घर में लाखों की चोरी, सोना-चांदी और नकदी समेत 22 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

धनबाद के तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के लिए रांची गए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके खाली घर में धावा बोल दिया. चोरों ने करीब 22 लाख रुपये की नकदी और गहने चुरा लिए.

धनबाद से पिता का ऑपरेशन कराने के लिए रांची गये तरुण सिंह के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया. घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और सोना-चांदी के आभूषण तथा नकदी समेत करीब 22 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये.

बताया जा रहा है कि तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के सिलसिले में रांची गये थे. इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था. घर लौटने के बाद उन्होंने सामान अस्त-व्यस्त देखा और चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिये हैं. चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात को किस तरह अंजाम दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चोरी को लेकर चिंता बढ़ गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jyoti roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >