इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट में कई ने जीते खिताब

धनबाद क्लब में चल रहा है टूर्नामेंट का आयोजन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद क्लब में चल रहे इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को कई मैच खेले गये. इसमें अंडर- 16 के फाइनल मुकाबले में ईशान अग्रवाल ने विवान अग्रवाल को 21-18, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं सिद्धि ने मेहर वृद्धि को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई. युगल फाइनल में ईशान और हर्ष अग्रवाल की जोड़ी ने रुद्राक्ष डोकानिया और मान रस्तोगी को हराकर खिताब अपने नाम किया. अंडर- 19 में यश अग्रवाल ने कुशाग्र अग्रवाल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. युगल वर्ग में कुशाग्र गुटगुटिया और अभियान अग्रवाल की जोड़ी ने समर्थ लुहारिका और यश अग्रवाल को, अगम मुंजाल और रचित गुप्ता की जोड़ी ने रुद्राक्ष डोकानिया और विक्रांत यादव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 19-35 वर्ग में प्रकाश तुलस्यान ने अमन अग्रवाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. 35-45 वर्ग में अखिल सचदेवा ने विकास अग्रवाल को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनायी. आयोजन को सफल बनाने क्लब के स्पोर्ट्स इंचार्ज डाॅ अभिषेक अग्रवाल, रितेश गुटगुटिया, क्लब जनरल मैनेजर रजत मुखर्जी, मैच रेफरी समीर कुमार, अंपायर शुभोजीत दत्ता और श्रुति का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >