बार-बार खराब हो रही स्कूटी से तंग चालक ने लगायी आग, सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर मची अफरातफरी

सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक स्कूटी चालक ने बार-बार खराब हो रही अपनी गाड़ी से तंग आकर सड़क पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के कारण यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोरूम से समाधान न मिलने से नाराज होकर चालक ने यह कदम उठाया.

सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक स्कूटी चालक ने गुस्से में अपनी ही स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी. घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

शोरूम पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक अपनी गाड़ी के बार-बार खराब होने से परेशान था. चालक का आरोप है कि उसने कई बार शोरूम में स्कूटी की तकनीकी खराबी की शिकायत की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. इसके बावजूद स्कूटी फिर खराब हो गयी.

बताया जाता है कि इसी से नाराज होकर चालक ने सड़क किनारे स्कूटी रोक दी और उसमें पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी. आग लगते ही स्कूटी पूरी तरह लपटों में घिर गयी.

सड़क पर मचा हड़कंप

सड़क के बीचोंबीच स्कूटी में आग लगने से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर घटना को देखते रहे. आग और धुएं के कारण कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >