युवती की मांग में जबरन सिंदूर भरने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गोविंदपुर में युवती का अपहरण कर जबरन सिंदूर भरने के आरोपी मनोज रजवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

गोविंदपुर. युवती का अपहरण कर उसकी इच्छा के विरुद्ध मांग में सिंदूर भरने व बाद में उसे महिला थाना में छोड़कर फरार होने के मामले में गोविंदपुर पुलिस ने आरोपी मनोज रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोविंदपुर इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि मामले में गोविंदपुर थाना कांड संख्या 221/26 दर्ज की गयी है. इसमें बीएनएस की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कांड की जांच कर रहीं एसआइ संगीता रजवार ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 10 जुलाई को दिन के करीब 11 बजे भूली कोल डंप निवासी पूर्व परिचित मनोज रजवार ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया. इसके बाद वह जबरन बाइक पर बैठाकर धनबाद ले गया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे एक मंदिर में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद उसे महिला थाना ले जाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया. पीड़िता तीन दिनों तक महिला थाना में रही. 12 जुलाई को महिला थाना प्रभारी ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया. इसी दिन परिवार वालों ने उसकी शादी टुंडी के गोसाईंडीह केसका में तय की थी. घटना के बाद शादी टूट गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >