दूसरी सोमवारी पर भूतनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय

सावन की दूसरी सोमवारी पर मटकुरिया स्थित श्रीश्री भूतनाथ महादेव मंदिर में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला. ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की भीड़ ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न किया. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा.

सावन की दूसरी सोमवारी पर मटकुरिया स्थित श्रीश्री भूतनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. ब्रह्म मुहूर्त में बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, घी, मधु और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की.

सुबह छह बजे से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा. भक्तों ने बेलपत्र, अकवन का फूल, चंदन और अक्षत अर्पित कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा भूल-चूक के लिए क्षमा याचना की.

सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारी

सावन की सोमवारी को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने बाबा का विशेष शृंगार कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर कमेटी की ओर से प्रत्येक सोमवार विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाती है.

अंतिम सोमवारी पर होगी भस्म आरती

मंदिर कमेटी के अनुसार सावन की अंतिम सोमवारी, 24 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद रुद्राभिषेक और विशेष शृंगार किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

अन्य शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

कोयलांचल के विभिन्न शिवालयों में भी दूसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे. महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की. वहीं कांवरियों के जत्थों ने मंदिर पहुंचकर अपनी कांवर यात्रा के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satya raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >