Dhanbad News : बीआइटी में एमटेक के विद्यार्थियों को दी गयी भावपूर्ण विदाई

Dhanbad News : बीआइटी में एमटेक के विद्यार्थियों को दी गयी भावपूर्ण विदाई

Dhanbad News : बीआइटी सिंदरी के विद्युत अभियंत्रण विभाग में एमटेक के पास आउट विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विदाई उनके परिश्रम,अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता का सम्मान है. प्राध्यापकों ने अपेक्षा की कि वे अपनी सीखी हुई तकनीकों और मूल्यों को वास्तविक जीवन में ईमानदारी, उत्कृष्टता और जिम्मेदारी के साथ लागू करेंगे. इस अवसर पर निदेशक डाॅ पंकज राय, सहप्राध्यापक आइआइटी. आइएसएम धनबाद डाॅ बी मुखर्जी, एवं बाह्य परीक्षक डाॅ मो अबुल कलाम. डाॅ डीके तांती, प्रो रेखा झा. डाॅ राजेंद्र मुर्मू व अन्य संकाय के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >